लिटिल रोज एकेडमी में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने वितरित किया राशन
(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लिटिल रोज एकेडमी नया घाट पर गरीबों जरूरतमंद लोगों को राशन किट मुहैया कराई।
एकेडमी शिक्षक आदर्श मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विपिन बिहारी मिश्र का भी विशेष योगदान रहा।विद्यालय लिटिल रोज एकेडमी में अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता एवं मनोनीत पार्षद संजय कुमार शुक्ला के द्वारा गरीबो को राशन सामग्री वितरित की गयी ।इस अवसर पर शिक्षक, पत्रकार आदर्श मिश्र, विधायक पुत्र अमल गुप्ता, आदित्य शुक्ला , वेद प्रकाश मिश्र , कमल कुमार उपाध्याय , रिशु दूबे सहित नया घाट, स्वर्ग द्वार मुहल्ले के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।