संत का त्रयाेदश संस्कार कराकर पुलिस ने पेश की मिसाल

संत का त्रयाेदश संस्कार कराकर पुलिस ने पेश की मिसाल



(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयाेध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयाेध्याधाम में पुलिस प्रशासन ने एक के बाद एक मानवता के कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिसमें उनका कार्य अत्यन्त सराहा गया। पुलिस ने अपने कर्तव्यों का पालन करने के साथ-साथ अयोध्या के असंख्य भूखे पशु-पक्षियों को भोजन उपलब्ध कराया। लॉकडाउन के चलते फंसे बाहरी श्रद्धालुओं सहित गरीब परिवारों को भोजन के साथ भरण-पोषण की आवश्यक वस्तुओं के की भी व्यवस्था की। हर जगह उनका प्रयास प्रयास रंग ला रहा है।


इतना सब कुछ करने के लिए गौ सेवक रितेश दास भी दिन-रात अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभाते हुए अयोध्या की मर्यादा में चार-चांद लगा रहे हैं। इसी कड़ी में साेमवार काे पुलिस ने रामनगरी के सिद्ध सन्त विष्णु दास का लक्ष्मणघाट चाैकी में तेरहवीं संस्कार का आयोजन करवाकर मृतक सन्त की सदगति के लिए भोज का आयोजन कराया। जानकारी मिलने पर रामादल ट्रस्ट अध्यक्ष पण्डित कल्कि राम ने पहुंच कर भोज में शामिल ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा करने का उत्तरदायित्व निभाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही मानवता की अग्रणी भूमिका निभाने के लिए लक्ष्मणघाट चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव व नयाघाट चाैकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार मिश्र का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। कहा कि पुलिस प्रशासन कोरोना वायरस के इस संकट काल में एक जिम्मेदार अभिभावक की भूमिका निभा रहा है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है।


 


।।।