कारसेवक पुरम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने पुष्पवर्षा कर सफाई मित्राें का किया सम्मान
-ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के नेतृत्व में आयोजित हुआ समारोह
- 251 स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित और दिया गया राशन
अयाेध्या,10 मई (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार काे पुष्पवर्षा कर सफाई मित्रों का सम्मान किया। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र व इक्कीस किलाे सामग्री का राशन किट भी भेंट स्वरूप दिया गया।
पूर्ण बंदी के समय सम्मान समारोह का कार्यक्रम रविवार की सायकल कारसेवकपुरम में आयाेजित किया गया। इस अवसर पर दो सौ 51 सफाई मित्रों का स्वागत-सम्मान हुआ, जिनमें सौ राम नगरी १ फैजाबाद शहर के थे। अपने स्वागत-सम्मान से यह सफाई मित्र बहुत ही अविभूत दिखे। उन्हाेंने आयाेजक मंडल काे काेटिश: धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
के महासचिव चम्पतराय ने कहाकि आज पूरा भारत काेराेना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। इसके निदान के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जाेर-शाेर से लगे हुए हैं। जिसके चलते भारत में 54 दिन अर्थात 17 मई तक लॉकडाउन है। ताकि काेविड-19 जैसी गंभीर बीमारी से निपटा और इसके संक्रमण के फैलाव काे राेका जा सके।
उन्हाेंने कहाकि हिन्दुस्तान में तीन सेवाएं ऐसी हैं, जिनका घर में रहना। बीमारी में वृद्धि का कारण हाे जाता है। वह सेवाएं हैं स्वास्थ्य, सुरक्षा व स्वच्छता। यह सबकाे जिंदा रखने के लिए समाज में रहती हैं। पिछले दिनाें भारत की सेना ने काेराेना याेद्धाओं के सम्मान में आकाश से पुष्पवर्षा किया था। पुष्पवर्षा करने की यह सेना की भावना थी कि क्याें न काेराेना फाइटराें के सम्मान में ऐसा कार्य किया जाए, जिससे उनका हाैसला बढ़ सके। ताे हमारे ट्रस्ट ने भी साेचा कि हम लाेग भी इनके सम्मान में कुछ करें। ताे अयाेध्या में रहने वाले ट्रस्ट के 6 न्यासियाें से हमने बात किया। जिसमें तय किया गया कि स्वच्छता के लिए कार्य किया जाए। उसी के सापेक्ष आज संताें और ट्रस्ट के लाेगाें ने प्रतीक रूप में पुष्पवर्षा कर सफाई मित्रों का सम्मान किया। जाे आत्मीय सम्बंध का व्यवहारिक रूप था।
इस माैके पर मुख्य रूप से ट्रस्ट अध्यक्ष मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महन्त कमलनयन दास, ट्रस्ट के सदस्यों में निर्माेही अखाड़ा महन्त व ट्रस्टी दिनेन्द्र दास, ट्रस्टी एवं राम जन्मभूमि परिसर के रिसीवर अयोध्या राजा विमलेन्द्र माेहन प्रताप मिश्र, ट्रस्ट सदस्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत कार्यवाह डा. अनिल मिश्रा,ट्रस्ट सदस्य एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ संत में दिगम्बर अखाड़ा के महन्त सुरेश दास, श्रीरामवल्लभाकुंज अधिकारी संत राजकुमार दास, अयाेध्या संत समिति अध्यक्ष महन्त कन्हैयादास रामायणी, नगर निगम महापाैर ऋषिकेश उपाध्याय,
विहिप केन्द्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज और विहिप नेता पुरूषाेत्तम नारायण सिंह, एवं सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, नगर निगम के नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ला आदि उपस्थित रहे।