जानिए आज का दैनिक राशिफल

 


दैनिक राशिफल , सोमवार 11मई ,2020 


मेष:
आज भाग्य साथ देगा। मन में संताप और भय से मुक्ति मिलेगी। ईश्वर के प्रति निष्ठा बढ़ेगी। दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। आज किया गया सत्कर्म आपका मान बढ़ाएगा। पारिवारिक जीवन के शांति व खुशहाली आएगी। प्रेम संबंधओं में प्रगाढ़ता आएगी।


वृषभ:
आज सावधानी बरतनी होगी अन्यथा घर में किसी प्रियजन से वाद-विवाद के कारण मन खिन्न हो सकता है। घर के बाहर भी आज कष्ट संकेत हैं इसलिए लॉकडाउन के दौरान घर में रहे और सरकार के दिशा निर्देश का पालन करें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।


मिथुन:
आज दिन आरामदायक रहेगा । स्वादिष्ट भोजन के साथ जीवनसाथी एवं मित्रों का सहयोग भविष्य की योजनाओं में सफलता प्रदान करेगा दिन शुभ है। जीवनसाथी से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।


कर्क:
आज शुभ सूचना प्राप्ति का योग है। ऑनलाइन धन प्राप्त होगा तथा जो भी योजना आज बनाएंगे भविष्य में फलीभूत होगी और आपको सफलता दिलाएगी। छात्रों को सजग रहने की आवश्यकता है, महत्वपूर्ण अवसर हाथ से छूट सकता है।


सिंह:
आज का दिन मिश्रित शुभ-अशुभ परिणाम प्रदान करेगा। किसी पुरानी चिंता के कारण मन दुखी रहेगा लेकिन मित्रों का सहयोग आपका मनोबल ऊंचा रखने में सहायक रहेगा। किसी भी तरह के निवेश से बचें। धन की प्राप्ति के लिए धैर्य बनाएं रखेंगे।


कन्या:
आज का दिन कम बोलने की हिदायत दे रहा है अधिक बोलने से आज किसी प्रियजन से मनमुटाव एवं वाद-विवाद आपको दुखी कर सकता है।जीवनसाथी का सहयोग सभी समस्याओं में मिलेगा। मित्रों के साथ मधुर समय व्यतीत होगा।


तुला:
आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्नता देगा। आज जो भी योजना आप सोचेंगे भविष्य में वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। पिता से मार्गदर्शन व आशीर्वाद लें लाभ होगा। प्रेम जीवन में आपको कुछ आनंद के पल मिलेंगे।


वृश्चिक:
आज का दिन धन प्राप्ति के संकेत लेकर आया है। आज आपके अकाउंट में कहीं से धन आने के संकेत बन रहे हैं या फिर आपके द्वारा कोई कार्य आपको आज मान सम्मान दिलाएगा, समाज में आपका यश गान होगा।


धनु:
आज का दिन शुभ है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। लॉकडाउन में मनोरंजन से समय व्यतीत होगा। ईश्वर आराधना एवं गरीबों की सेवा मान सम्मान में वृद्धि करेगी।


मकर:
आज सावधान रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च के कारण मन दुखी हो सकता है। आज वाद-विवाद से बचें। घर से अनावश्यक कार्यों के लिए ना निकलें। कार्यों में आ रहे अवरोधों की वजह से मन अशांत रहेगा। वित्तीय लेन-देन सावधानी से करें।


कुंभ:
आज का दिन विशेष शुभ है। आज बहुत सालों बाद किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी वार्तालाप होगी। जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ दिन आप के निर्णय को सफल बनाएगा। सभी कार्य सफलता पूर्वक संपन्न होंगे।



मीन:
आज का दिन मंगलमय व्यतीत होगा। भविष्य में कार्य की योजना क्रियान्वित होगी। परिजनों का सहयोग निराशा दूर होगी। भय मुक्ति के कारण आत्मविश्वास में वृद्धि एवं स्वास्थ्य में सुधार के संकेत आज बन रहे हैं।


पं•श्रीधर मिश्र
9452198985