गौ तस्करों से मुठभेड़ में एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, दो इनामी गिरफ्तार

गौ तस्करों से मुठभेड़ में एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, दो इनामी गिरफ्तार



 


- एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण


 


( राजर्षि मिश्र )


बहराइच। जिले के थाना कैसरगंज के  गंडारा चौकी क्षेत्र के गंडारा के पास स्थित पैनाघाट के निकट वाहन चेकिंग के दौरान रोकने पर गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने मोर्चा सम्हालते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस व गौ तस्करों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के कारण दोनों तस्करों को भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।



कैसरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह शुक्रवार देर रात अपने दलबल के साथ पैना घाट के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे।तभी दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। बाइक पर नंबर प्लेट न होने पर पुलिस ने वाहन को रोका तो वाहन पर सवार लोगों ने फायर झोंक दिया और मोटरसाइकिल छोड़कर कच्चे रास्ते पर भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हें दौड़ाया तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ कट्टे से फायरिंग कर दी।


इस फायरिंग में कोतवाल संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी प्रकाश त्रिपाठी व मनीष यादव के हाथ में गोली लग लगी। जवाब में साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने गोली चलाई। जिसमें दुल्ला पुत्र पुत्तन व राजू पुत्र गोबरे के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया व उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया है।


 



पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया की पकड़े गये दोनों युवक शातिर इनामी अपराधी हैं। इनके ऊपर जनपद बहराइच, गोंडा में गौ हत्या के 20 से अधिक मामले समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इनके पास से दो अवैध असलहे समेत काफी संख्या में कारतूस बरामद बरामद हुए है।


कैसरगंज थाना पुलिस द्वारा छानबीन करने के पश्चात या जानकारी मिली की वह तो दोनों अपराधियों पर दर्जनों मुकदमे वांछित है, दोनों क्षेत्र में दुसाहसिक अपराधों में संलिप्त थे। 


समाचार लिखे जाने तक पुलिस व अपराधियों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में चल रहा है। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस ने कड़ी घेराबंदी के साथ तैनाती की है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच चुके हैं।