आपातकाल के बाद संघ के ऊपर लगे हुए सभी आरोप निराधार साबित हुए - डा. महेश चन्द्र शर्मा
आपातकाल के बाद  संघ  के ऊपर लगे हुए सभी आरोप निराधार साबित हुए - डा. महेश चन्द्र शर्मा 

 


 

 

 

- एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान दे रहा है ऑनलाइन कार्यकर्ता प्रशिक्षण

 

 


 

 

(पावन भारत टाइम्स संवाद)

अयोध्या। एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष डा. महेश चन्द्र शर्मा के मार्ग दर्शन में प्रतिष्ठान के उत्तर प्रदेश टीम द्वारा 

आयोजित ऑनलाइन कार्यकर्ता प्रशिक्षण  गुरुवार को 

को दूसरे दिन  सम्पन्न हुआ । प्रशिक्षण का छह दिवसीय आयोजन गत बुधवार से किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के दूसरे  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवनवृत्त एवं एकात्म प्रतिष्ठान के प्रेरणास्रोत क्यों? " इस विषय पर कार्यकर्ताओं का विस्तार से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन परिचय और सामाजिक कृतित्व पर डा.  शर्मा ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आपातकाल के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के ऊपर लगे हुए सभी आरोप निराधार साबित हुए थे। संघ के तत्कालीन सरसंघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्यामा प्रसाद मुखर्जी को  जनसंघ के कार्य करने के लिए आगे किया।


उन्होंने कहा कि नानाजी देशमुख ने अभावग्रस्त जिले गोंडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर कार्यों को बाद में शुरू किया था।

आगामी 18 मई तक चलने वाले इस 6 दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन प्रतिष्ठान के अध्यक्ष माननीय डा. महेश चन्द्र शर्मा जी का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा। 

 

वेबीनार में उपस्थित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग सौ कार्यकर्ताओं ने पूर्ण मनोयोग से सहभाग किया l समारोह का संयोजन और कुशल संचालन प्रतिष्ठान के प्रदेश संयोजक संघ के पूर्व प्रचारक, समाजसेवी इंजीनियर रवि तिवारी ने किया।


 


सत्र में प्रतिष्ठान के प्रदेश संयोजक त्र्यंबक तिवारी ने प्रस्तावना रखी एवं विश्वविद्यालय आयाम के प्रमुख  तथा डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के पुस्तकालयाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया l प्रतिष्ठान के सह संयोजक प्रोफेसर त्रिलोचन शर्मा, इंजीनियर रवि तिवारी, गोरखपुर क्षेत्र के संयोजक सुधीर पाण्डेय, काशी के प्रशिक्षण प्रभारी डॉ उपेंद्र देव, कानपुर के संयोजक प्रवीण पाण्डेय, ब्रज के संयोजक अमितेश अमित, पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी योगेंद्र शर्मा, डॉक्टर  शिवा त्रिपाठी, डॉ मंजू बघेल, डॉक्टर स्वाति गर्ग, पत्रकार मनोज सिंह, पवन पाण्डेय, मोहित मिश्र, डॉ अजय कुमार मिश्र, डॉ प्रबुद्ध त्रिपाठी, डॉ राम दरस मिश्र, डॉक्टर अरुण कांत, प्रियंक आर्य, रमेश त्रिपाठी,सहित पूरे प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अनेकानेक कार्यकर्ताओं ने सहभाग कियाl 

 

इस ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र में प्रत्येक दिन का विषय अलग-अलग है l अगला प्रशिक्षण विषय "एकात्म मानव दर्शन की शाश्वत व्याख्या" हैl पूरे प्रशिक्षण सत्र का तकनीकि नियंत्रण एवं संचालन कानपुर के ई. अभिनव द्विवेदी ने किया।



--------------------