वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने 51हजार की जिलाधिकारी को दी मदद

वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने 51हजार की जिलाधिकारी को दी मदद


 


(पावन  भारत टाइम संवाद)


अयोध्या।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मदद में अयोध्या के प्रमुख धर्म आचार्य संत महंत और श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट भी सहयोग में आ गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष तीन कलश तिवारी मंदिर के पूज्य महन्त  गिरीश पति त्रिपाठी  ने जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा को प्रधान मंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार की सहायता राशि का चेक भेंट किया।


इस अवसर पर श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष मणिराम दास छावनी के महंत गोपालदास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के ट्रस्ट समन्वयक 712 श्री राम दर्शन यात्रा के समन्वयक पूर्व आरयसयस प्रचारक सेवा सचिव इंजीनियर रवि तिवारी उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में विगत 1 वर्ष से आध्यात्मिक चेतना का कार्यक्रम पूरे देश में "हृदय में राम" के  सीताराम नाम जप आध्यात्मिक जागरण और यज्ञ का एक दिवसी सामूहिक कार्यक्रम पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कर रहा था। प्रधानमंत्री अकेला डाउन के आवाहन पर संस्था ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर अपने-अपने घरों में रहने की अपील किया है।


गत 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर 11 100 से अधिक लोगों के साथ राम की पैड़ी सरजू तक पर अध्यात्म जागरण का भव्य और दिव्य आयोजन किया गया था जिसमें भारी संख्या में अयोध्या के सुदूर क्षेत्रों से प्रमुख लोगों ने सहभाग किया था।