सांसद लल्लू सिंह ने अपने घर पर मनाया राम जन्मोत्सव
सांसद लल्लू सिंह ने अपने घर पर मनाया राम जन्मोत्सव 


अयोध्या, 02 मार्च (हि.स.)। कोरोना को कारण लॉकडाउन के चलते अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने गुरुवार को अपने घर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया। 

 

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि सहाबत दतगंज में अपने आवास पर प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव को मनाया एवं सभी के ऊत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इस वर्ष धूमधाम से रामनवमी के पर्व नहीं मनाने का निर्णय साधू संतों द्वारा किया गया, इसलिए अपने आवास पर ही राम जन्मोत्सव मनाया।