पुलिस कर्मियों को अंग वस्त्र के साथ माला पहना प्रिंस तिवारी ने किया उत्साह वर्धन
(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्या।गाँव गाँव जाकर जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुचने वाले युवानेता (भाजयुमो ) प्रिंस तिवारी ने थाना पूराकलंदर , पुलिस चेक पोस्ट पिपरी और पुलिस चौकी भदरसा के पुलिस कर्मियों का पुष्प माला पहना कर अंग वस्त्र भेंट किया।
युवानेता भाजयुमो प्रिंस के साथ उनके सहयोगी सदस्यों में अंकित तिवारी , डॉक्टर जगदीश नारायण तिवारी, देव पांडेय, मेराज अहमद , हुसैन अब्बास कल्वे अब्बास ,पीयूष तिवारी आदि भी उपस्थित रहे।
प्रिस ने कहा कि देश समाज के प्रति सजग प्रहरी के रूप में दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे कोरोना फाइटर का सम्मान के उत्साह बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। इसीलिए मैंने अपने सहयोगी साथियों के साथ जाकर थाना पूराकलंदर , पिपरी और भदरसा चौकी के प्रशासन व्यवस्था से जुड़े लोगों को उनकी कर्तव्य भावना के लिए फूल मालाओं एवमं अंगवस्त्र देकर उनको सम्मानित किया और उनके इस कार्य के लिए उनको धन्यवाद दिया।
- राशन वितरण भी करते हैं प्रिंस
प्रिंस भरत कुण्ड के निकट नंदीग्राम रैथुवा, दोत्तपुर ,नैपुरा इत्यादि ग्राम सभाओं में अपनी टीम के साहयोग से प्रत्येक दिन इन गावो के जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री पहुचने का कार्य निरंतर निस्वार्थ भाव से कर रहे है।