फेसबुक पर भ्रामक खबर पोस्ट करने वाला आरोपित गिरफ्तार 
(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्या। फेसबुक पर भ्रामक खबर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने फेसबुक पर रामनवमी में भारी भीड़ की खबर को फॉरवर्ड किया था। इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने शनिवार को बताया कि सोशल मीडिया फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट जनपद अयोध्या में हजारो की तादाद में मंदिर मे दर्शन करने को भीड़ उमडी है। यह भड़काऊ सन्देश फेसबुक के माध्यम से प्रसारित किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
शनिवार को पुलिस ने फर्जी संदेश प्रसारित करने वाला सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद नोमान को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।