मंत्री ब्रजेश पाठक राशन को 'मां अन्नपूर्णा' के रूप में 'प्रणाम' कर, फिर करते हैं रवाना

 


मंत्री ब्रजेश पाठक राशन को 'मां अन्नपूर्णा' के रूप में 'प्रणाम' कर, फिर करते हैं रवाना



(पावन भारत टाइम्स संवाद)


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक आजकल अपनी विधानसभा लखनऊ मध्य और गरीब, असहाय, कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा में राशन वितरण कार्य में दिन-रात जुटे हुये हैं। इस कार्य को करते हुए वह राशन को मां अन्नपूर्णा के रूप में पहले प्रणाम करते हैं, फिर जिम्मेदार व्यक्ति को राशन देकर क्षेत्र में रवाना करते हैं।



 


उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करना हम सबका दायित्व है, इसी पुनीत दायित्व को निभाते हुए नित्य की भांति आज भी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में राशन पैकेट व अन्य आवश्यक सामग्री वितरण को भेजा गया है।


 



उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्री के साथ-साथ लखनऊ मध्य विधानसभा का जनप्रतिनिधि भी हूं। दोनों दायित्वों के साथ प्रदेश सरकार की दी गयी जिम्मेदारियों का बखूबी से निर्वहन कर रहा हूं। बताया कि मध्य विधानसभा के समस्त पार्षदों के लिए उन्होंने सीधे तौर पर कह रखा है कि जिस पार्षद को जितना राशन चाहिए, उनसे प्राप्त करें। पूरी कोशिश करके विभिन्न माध्यमों से पार्षदों को राशन आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त उनसे सम्पर्क करने वाले लोगों की भी हर सम्भव सहयोग कर रहे हैं।


 



कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कोरोना आपदा में शुरू होते ही यानी लॉकडाउन की घोषणा के अगले दिन से ही अपने आवास पर असहायों व गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम के साथ भोजन पैकेट का वितरण शुरू कराया था। उसके बाद से ही रोजाना खाद्य सामग्री का पैकेटे वितरण कर रहे हैं। उनके सेवाभाव का लखनऊ में काफी प्रशंसा हो रही है। कहा कि क्षेत्र की कोई जनता भूखा न रहे, इसी कर्तव्य के साथ सेवाकार्य में जुटा हुआ हूं।