क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को बाहर घूमना महंगा पड़ा, सात पर मुकदमा दर्ज
क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को बाहर घूमना महंगा पड़ा, सात पर मुकदमा दर्ज

(अपराध संवाददाता)

अयोध्या। जिले में दिल्ली और मुंबई से आने के बाद क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को बाहर घूमना महंगा पड़ गया। बाहर घूम रहे सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मवई थाने में मुकदमा दर्ज किया है। 

 

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए थाना मवई क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा में कवारेंटाईन किये गये सात लोगों को बाहर निकलकर घूमने पर कानून का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम नेवरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाहर से आये हुये सात लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था। 

 

 

उप निरीक्षक विनय कुमार यादव, सिपाही सतीश कुमार के साथ क्वॉरेंटाइन किये गये लोगों की व्यवस्था के बारे में जानकारी के लिए जब पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे तो पर सभी लोग बाहर सड़क पर घूमते मिले। कानून का उल्लंघन करने पर ग्राम नेवरा के मुकेश, मनोज, मेराज, शादाब, तसमीम, वसीम और राजकरन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया गया है।