जरूरतमन्दों के मसीहा बने मेयर ऋषिकेश, हर गरीबो को दे रहे है हर रोज लंच पैकेट

जरूरतमन्दों के मसीहा बने मेयर ऋषिकेश, हर गरीबो को दे रहे है हर रोज लंच पैकेट उपलब्ध


- सोमवार को मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने लंच पैकट का लिया जायजा 


(अजय अरोड़ा)
 अयोध्या। देश के हर प्रदेशो में 21 दिनों का लॉक डाउन लागू हैं। ऐसे में हर दिहाड़ी गरीब व मजदूर काफ़ी दुखी व परेशान हैं। जिसके चलते उनको कई तरह की मुसीबतें व समस्याए भी आजकल उठानी पड़ रही है। इस  दुःख की घड़ी में अयोध्या के लोकप्रिय युवा भाजपा मेयर ऋषिकेश उपाध्याय इन गरीबों व जरूरतमंदों के लिए एक मसीहा बनकर उभरे हैं। श्री उपाध्याय द्वारा अपने क्षेत्र के 60 वार्डों में प्रतिदिन हर गरीब और जरूरतमंद को दोपहर लंच पैकेट की निशुल्क व्यवस्था अपने निजी मद व पॉकेट से करवाई जा रही है। जिसकी सराहना अयोध्या के संत महंत व संभ्रांत नागरिक आजकल तहेदिल से कर रहे हैं।



  ज्ञात हो कि अयोध्या के नगर क्षेत्र अंतर्गत 60 वार्ड आते हैं। यहां के जरूरतमंदों को लगभग प्रतिदिन 4000 लंच पैकेट का वितरण अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय करवा रहे हैं।  श्री उपाध्याय ने कहा कि हर वार्ड में हम अपने माध्यमो व कई पार्षदों के थ्रू यह लंच पैकेट का वितरण करवा रहे हैं। ग़रीबों को भोजन वितरण लॉक डाउन तक अनवरत करवाने का मेरा प्रयास है, जिसकी मुहिम गत दिनों से सतत चल रही हैं। साथ ही शाशन व प्रशासन द्वारा जो मदद नगर क्षेत्र के पात्रों की हो सकती है। हर सम्भव करवाया जा रहा है। सरकार की मन्सा के अनुरूप हर पात्र व जरूरत मन्दों को राहत व मदद पहुंचाई जा रही है। 


 - राम नगरी में मेयर की हो रही है सराहना


 पार्षद आलोक सिंह ने मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के अनवरत वार्डो के सभी गरीबो को लंच पैकेट वितरण की योजना को काफी सराहा है। श्री सिंह ने कहा है कि हर जनप्रतिनिधियों में सबके बेहतर कार्य अयोध्या मेयर का है। उनके द्वारा हर वार्ड में डेली गरीबो को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिससे गरीबो को काफी राहत मिल रही है। हम सबका प्रयास है कि अयोध्या में कोई भूखा न रहें, सबको लंच मिल सके। जिसके लिए अथक प्रयास किया जा रहा है व सबको मदद राहत व लंच उपलब्ध करवाई जा रही है। वही पार्षद व हनुमान गढ़ी के पुजारी रमेश दास द्वारा डेली बन्दरो को चना व गौ माता को केला भी नगर क्षेत्र में खिलवाया जा रहा है। जिसकी सराहना व चर्चा चहुँओर है। इस समय जीव जंतुओं के प्रति पुजारी रमेशदास द्वारा किया जा रहा सराहनीय कार्य की प्रसंशा हर ओर हो रही है।