संसदीय कार्य मंत्री मेघवाल ने सांसद लल्लू सिंह से किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत
अयोध्या ,01 अप्रैल (हि. स.)। जनपद में राहत कार्यो के विषय में जानकारी हासिल करने के लिए संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सांसद लल्लू सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की।
सांसद लल्लू सिंह ने स्वयं, प्रशासनिक व पार्टी के द्वारा लाकडाउन की स्थिति में गरीबों को पहुंचायी जाने वाली मद्द के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
बुधवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग पर सांसद लल्लू सिंह ने संसदीय कार्यमंत्री को बताया कि जनपद में भोजन के पैकेट जिलाधिकारी के माध्यम से बंटवाये जा रहे है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ राशन का एक पैकेट बनाया गया है। जिसको कार्यकर्ताओं द्वारा दी गयी सूची के अनुसार उन्हीं के माध्यम से बंटवाया जा रहा है। जनपद में बाहर से जो लोग आये थे उनका सत्यापन प्रशासन के साथ कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जा रहा है। राशन आज से बंटना प्रारम्भ हो गया है।
उन्होंने बताया कि अपनी निधि के माध्यम से जिला प्रशासन को पच्चीस लाख तथा प्रधानमंत्री राहत कोष को एक करोड़ की धनराशि प्रदान की गयी है। गांव गांव कार्यकर्ताओं से सीधे सम्पर्क स्थापित किया गया है।
चैत्र रामनवमी को लोगों से घरों में ही पूजन अर्चन करने का आवाहन संतो के माध्यम से किया जा रहा है। एक व्यक्ति मवई में मिला था जिसे प्रशासन ने आईसोलेट किया है। फिरहाल दस हजार सेनेटाईजर तथा बड़ी संख्या में मास्क बंटवाये जा रहे है। 