हर्षवर्धन सिंह ने अयोध्या कैंट में सैनिटाइजर और मास्क जवानों को किया वितरित
(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्य। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने डोगरा रेजीमेंट में जवानों को सैनिटाइजर मास्क और जरूरी दवाइयां वितरित की।
उन्होंने बताया कि देश की सीमा पर हमारी रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को डोगरा रेजिडेंट कैंट बोर्ड के चेयरमैन रूपेश ओझा , कैंट बोर्ड की मेडिकल टीम और देवेश मनूचा के साथ सैनिटाइजर , मास्क और जरूरी दवाइयां वितरित किया गया।