हमीरपुर से भटक कर आयी महिला को अयोध्या पुलिस सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द
हमीरपुर से भटक कर आयी महिला को अयोध्या पुलिस सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द

 

(पावन भारत टाइम्स संवाद)

अयोध्या।सोमवार की सुबह घर से अपनी देवरानी के साथ सब्जी लेने निकली जनपद हमीरपुर की महिला भटकर देर रात को जिले के थाना पटरंगा के मवई चौराहा पर पहुच गयी । थाना पटरंगा के रात्रि गस्त पर निकले उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने महिला के परिजनों से मोबाइल कर संपर्क करके इसकी सूचना दिया। महिला को रात भर महिला सिपाही रेनू वर्मा की देखरेख में थाना पटरंगा के हाइवे चौकी पर रखा गया। दारोगा रणजीत यादव ने मंगलवार को उस महिला को उनके भाईयों रामनारायण और शिव नारायण के आने पर सकुशल सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष पटरंगा संतोष सिंह ने अपने अधीनस्थों के इस मानवीय कार्य की प्रसंशा किया। महिला के परिजनों ने थाना पटरंगा के मित्र पुलिस की सराहना किया और अयोध्या पुलिस को धन्यवाद कहा। दरोगा रणजीत यादव अपनी ड्यूटी से समय निकालकर पौधारोपण,रक्तदान, नशामुक्ति, यातायात और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते रहते हैं।  रणजीत सेवा ही परमो धर्म: को मूल मंत्र मानते हैं। बताते हैं कि असहायों की सेवा करने के लिए जनपद अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी हमेशा हम सभी को प्रेरित करते रहतें हैं और हमारे अच्छे कार्यों की सराहना अपने सोशल साइट्स के माध्यम से भी करते रहते हैं।