भूमिका कक्कड़ ने सौ से अधिक जरुरतमंद लोगों को वितरित किया भोजन
भूमिका कक्कड़ ने सौ से अधिक जरुरतमंद लोगों को वितरित किया भोजन

 

(पावन भारत टाइम्स संवाद)



लखनऊ। आर आर फाउंडेशन द्वारा संचालित अन्न सेवा केन्द्र राजधानी में चर्चा का विषय बन चुका है। मंगलवार को संस्था संयोजिका भूमिका कक्कड़ ने अपनी टीम के साथ श्रम बिहार नगर ,डा सदाकत अली चौराहे सहित कई गली मोहल्लों में  सौ से अधिक जरुरतमंद लोगों को भोजन की  व्यवस्था कर वितरित किया गया।
टीम सदस्य प्रिया ने बताया कि आज ७/४/२०२० को श्रम बिहार नगर डा सदाकत अली चौराहे पर दीदी भूमिका कक्कड़ जी द्वारा लगभग १०० जरुरतमंद लोगों को भोजन की  व्यवस्था की गयी और आगे और व्यवस्था करने का आश्वासन मिला। काबिले तारिफ ये रहा कि लोग स्वयम् समाजिक दूरी बनाए हुए थे।