भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन कर रहे राहत सामग्री का वितरण
अयोध्या। लॉकडाउन के समय भाजपा महानगर की टीम सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ी है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा वीडियो काल तथा फोन के माध्यम से लगातार पार्टी पदाधिकारियों से सम्पर्क में है। पार्टी नेतृत्व तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों को निचले स्तर के कार्यकर्ताओं तक रोजाना पहुंचाया जा रहा है। राहत सामग्री वितरण से लेकर जागरुकता फैलाने तक की मुहिम में हर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गयी है।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि लाकडाउन का पालन करते हुए महानगर की पूरी टीम व्हाट्सएप अन्य मैसेंजर के माध्यम से पूरी तरह से एक्टिव है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी हर निर्देश को निचले स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। गरीबों में राहत सामग्री वितरण का ख्याल रखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम जनता तथा प्रशासन के बीच मध्यस्थ की भांति कार्य कर रहे हैं। मरीजों की दिक्कतों का खास ख्याल रखने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है।
उन्होने बताया कि लाकडाउन के पहले दिन से पार्टी पदाधिकारियों ने गरीबों में राशन तथा फूड पैकेट का वितरण प्रारम्भ कर दिया था। इसके लिए वार्ड स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, जो पूरे लाकडाउन भर चलेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता पहले दिन से ही फोन के माध्यम से कोरोना को लेकर लोगो को जागरुक कर रहा था। जिसका सकारात्मक असर अयोध्या व शहर में देखने को मिला। महानगर द्वारा राशन व फूड पैकेट वितरण में विद्याकांत द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, तिलकराम मौर्या, काशीराम रावत, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, रामजी तिवारी, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, मनोज श्रीवास्तव, सुनील सिंह, भानू प्रताप सिंह, विजेता जायसवाल, शकुंतला गौतम, यमुनोत्री केसरवानी मौजूद रही।