भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूरा कलंदर थाना के पुलिस कर्मियों का किया अभिनंदन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूरा कलंदर थाना के पुलिस कर्मियों का किया अभिनंदन


 

 अयोध्या (हि. स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में पूराकलन्दर थाने में पुलिसकर्मियों का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। संजीव सिंह ने रविवार को बताया कि कोरोना योद्धाओं का जगह-जगह सम्मान किया जा रहा है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इसी क्रम में आज यह सम्मान किया गया।

उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में अभियान चलाकर गरीबों को राशन सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। सभी बूथों पर कार्यकर्ता सेनेटाईजर व मास्क का वितरण कर रहे है। लोगों को आरोग्य सेतु एप स्टाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर दो दलित बस्तियों का चयन करके उसमें मास्क, सेनेटाईजर व राहत सामग्री का वितरण किया जायेगा। उन्होंंने बताया कि डाक्टर, नर्स, पुलिस व सफाई कर्मचारी अपने जीवन की परवाह न करते हुए दिन रात हमारी सुरक्षा में लगे हुए हैं। उनका उत्साहवर्धन करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।  इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज वर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा मौजूद रहे।