अयोध्या- सम्पूर्ण विश्व के कल्याणार्थ यज्ञ में सह प्रांत प्रचारक एवं कुलपति ने दी आहुतियां

अयोध्या- सम्पूर्ण विश्व के कल्याणार्थ यज्ञ में सह प्रांत प्रचारक एवं कुलपति ने दी आहुतियां




- संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज एवं अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.मनोज दीक्षित डाली आहुतियां 

 

 


 

 

- भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा संचालित हो रहा हैं श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ 

 


 

 

अयोध्या, 21 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना महामारी को समाप्त होने के साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याणार्थ रामनगरी में भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा संचालित श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ में मंगलवार को वैदिक विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोचार मध्य यज्ञ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज एवं भारतीय शिक्षा मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के कुलपति प्रो.मनोज दीक्षित ने आहुतियां दी।



इस यज्ञ को गुरुकुल विद्यापीठ के आचार्य सदाशिव तिवारी, ब्रह्मचारी सत्यम, ब्रह्मचारी राहुल, ब्रह्मचारी आदित्य, ब्रह्मचारी अंकित, ब्रह्मचारी अखिलेश, ब्रह्मचारी वेद नारायण के नेतृत्व में सम्पन्न कराया गया।


जिसमें गुरुकुल में रह रहे विभिन्न प्रांतों से आए अंतःवासी इक्कीस बटुकों ने सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार का पाठ करते हुए यज्ञ में आहुतियां डाली। आयोजन में सोशल डिस्टेंस के साथ संघ के महानगर प्रचारक अनिल, महानगर संपर्क प्रमुख डॉ. आलोक, अवध विवि के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. आर के सिंह, साकेत महाविद्यालय के डॉ. शिवकुमार तिवारी, भारतीय शिक्षा मंडल के अखिल भारतीय सह शैक्षिक प्रमुख एवं गुरुकुल के प्रबन्धक डॉ. दिलीप सिंह, गुरुकुल के प्रधानाचार्य दुखहरण नाथ मिश्र उपस्थित रहे।


 



गुरुकुल विद्यापीठ के अध्यक्ष कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने विभिन्न प्रांतों से आए अंतःवासी बटुकों का हालचाल भी लिया। लॉकडाउन में कुलपति ब्राह्मण बटुकों की पूरी मदद कर रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय शिक्षण मंडल के अयोध्या कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मनोज का अंगवस्त्र और विवेकानंद साहित्य से सम्मान डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के कुलपति एवं भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. मनोज दीक्षित ने किया।