अयोध्या मेयर क्यो आए नजर राम नगरी की सड़कों पर..
सफाई कर्मियों के साथ राम नगरी को सेनिटाइजर

 करने सड़क पर उतरे महापौर ऋषिकेश

 

(पावन भारत टाइम्स संवाद)

अयोध्या। राम नगरी में लाक डाउन के पहले दिन से संत धर्माचार्यों के साथ लोगों में चर्चा का विषय परमहंस महाविद्यालय में स्थापित परमहंस रसोई राशन और भोजन वितरण बना हुआ है। परमहंस रसोई का संचालन नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है। एक लाख से अधिक परिवारों तक राशन और भोजन का वितरण महापौर  अपने व्यक्तिगत खर्चो पर कर चुके हैं।

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कोरोना फाइटर सेनिटाइजर टीम के साथ रामनगरी की सड़कों पर निकल पड़े और नगर के  धार्मिक स्थलों के साथ अधिकांश घरों को अपने सामने ही सैनेटाइज कर टीम का उत्साह बढ़ाया।    लाकडाऊन के बाद  नगर निगम द्वारा प्रत्येक दिन नगर क्षेत्र की सड़को व नालियों को भी सेनेटाइज कराया जा रहा है।

 

  नगरनिगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगम  क्षेत्र के 60 प्रतिशत भाग को अबतक सेनेटाइज कराया जा

चुका है।नगरनिगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि शहर के प्रत्येक धार्मिक स्थलों, घरों व दुकानों को अभियान चला कर एक साथ सेनिटाइज कराया जा रहा है और इसके लिए 60 टीमो का गठन किया गया है। राम नगरी के चार प्रमुख मंदिरों की प्रतिदिन दोनों समय सफाई की व्यवस्था वर्षों पूर्व से चल रही है। मंदिरों के बाहर कूड़ा एकत्र नहीं होने दिया जा रहा है। भोर होते ही पूरे नगर में सेंट्राइस का काम प्रारंभ कर दिया जाता है।किसी भी गरीब को राशन और भोजन में कोई भी दिक्कत हो तो वह परमहंस डिग्री कॉलेज में स्थापित परमहंस रसोई में सूचना देकर अपने घरों में मंगा सकता है।हमारे कार्यकर्ता घर-घर जरूरतमंदों को भोजन होता सब वितरित कर रहे हैं।