आठ हफ्ते के पैरोल पर छूटे 35 सजायाफ्ता कैदी 
अयोध्या, 02 अप्रैल (हि.स.)। शासन के आदेश पर गुरूवार को 35 सजायाफ्ता कैदी पैरोल पर छूटे। इन सब कैदियों को आठ हफ्ते के पैरोल पर छोड़ा गया है।
उक्त जानकारी मंडल जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने गुरुवार को देते हुए बताया है कि सात साल से कम सजा पाने वाले को राहत मिली है। पुलिस वैन से सभी कैदियों को उनके घर पर छोड़ा जाएगा।