वैश्विक महामारी कोरोना पूंजीवादी व्यवस्था की पैदावार - सूर्य कांत पाण्डेय

 

अयोध्या, 23 मार्च (हि.स.)। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने सोमवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना पूंजीवादी व्यवस्था की पैदावार है। दुनिया में हथियारों की होड़, जैविक हथियारों का उत्पादन मानवता को खतरे में डाल दिया है।  उन्होंने कहा कि शहीदों के अरमानों को कुचलकर जो व्यवस्था पैदा हुईं हैं उससे समूची मानव जाति को खतरा है। 

 

  श्री पाण्डेय नगर निगम स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आए संस्थान तथा वामपंथी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश और मानव जाति की हिफाजत का रास्ता समाजवाद और बराबरी से ही संभव है। पूंजी और हथियारों की होड़ का नतीजा दुनिया के सामने है। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने एक मीटर की दूरी बनाकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संस्थान द्वारा आयोजित गोष्ठी का कार्यक्रम स्थगित करके वर्तमान परिस्थितियों में केवल माल्यार्पण का आयोजन किया गया। 

 

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी, अब्दुल रहमान भोलू, विकास सोनकर, विनीत कनौजिया, देवेश ध्यानी, अंकित पाण्डेय, वामदलों के नेता आफाक अहमद, पप्पू सोनकर, राम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।