वैदिक मंत्रोंचारण के बीच श्री रामलला ने अपने भाइयों के साथ ग्रहण किया छप्पन भोग
अयोध्या, 25 मार्च (हि.स.)। श्रीराम लला ने अपने तीनों भाइयों के साथ बुधवार को नवरात्रि के प्रथम दिवस पर छप्पन भोग प्रसाद ग्रहण किया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा समर्पित छप्पन भोग को जन्मभूमि के सहायक पुजारी आचार्य संतोष तिवारी ने लगाया।
नवरात्र व्रत-उपवास का पूर्णता पालन करते हुए विभिन्न प्रकार के फल, मिठाई और सिंगाड़ा वा कुट्टू आटे से निर्मित व्यंजनों का शुद्धता पूर्वक निर्माण कराया गया। जिसे वैदिक मंत्रोंचारण के बीच श्रीराम लला ने अपने अनुज भाईयों के साथ ग्रहण किया।
पुजारी संतोष ने बताया कि अभी तक प्रशासन समय-समय हमारे संरक्षक पुजारी आचार्य सतेंद्र दास के माध्यम से उत्सव सवैय्या मे भोग प्रसाद लगवाता रहा। इस बार अठ्ठाईस वर्षों के पश्चात प्रथम बार भगवान ने अस्थाई नवीन मंदिर मे स्थापित होने प्रदेश के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा समर्पित छप्पन भोग प्रसाद ग्रहण किया है, जिसका माध्यम विहिप के शरद शर्मा बने। उन्होंने मौर्य द्वारा स्वर्गीय अशोक सिंहल व परमहंस रामचन्द्र दास महाराज जैसे अनेकों संकल्पित कारसेवकों के स्मरण में और देश पर आये संकटों से समाज के कल्याण हेतु रामलला को प्रसाद के माध्यम से अपनी श्रद्धानिवेदित की है।