अयोध्या राजा ने ट्रस्ट को दिया साढ़े 9 किलो चांदी का सिंहासन
 


अयोध्या, 23 मार्च (हि.स.)। रामनवमी के प्रथम दिन नव संवत्सर पर चांदी के नए सिंहासन पर भगवान श्रीरामलला विराजमान होंगे। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अयोध्या राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने अपने कोष से 9.5 किलो चांदी  का  सिंहासन ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉक्टर अनिल कुमार मिश्र, जिला अधिकारी अनुज कुमार झा को सोमवार को भेंट किया। इस सिंहासन के साथ चौकी एवं छत्र भी है। इसे जयपुर के कारीगरों ने बनाया है।

 

 में इस अवसर पर रिसीवर ट्रस्टी विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, पदे न ट्रस्टी जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता युवा कवि यतींद्र मिश्र, अयोध्या राजा के छोटे भाई शैलेंद्र मोहन मिश्र उपस्थित रहे।

 

राम लला भव्य राम मंदिर निर्माण तक नए फाइबर बुलेट प्रूफ मंदिर में विराजमान होंगे। सोमवार की भोर से आचार्यों द्वारा शुद्धिकरण कार्य प्रारंभ किया गया है जो मंगलवार को सायंकाल तक चलेगा। 25 मार्च को भोर में भगवान को उनके नए स्थान पर स्थापित किया जाएगा।