अयोध्या: दशरथ महल बड़ा स्थान 02 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए बंद
(पावन भारत टाइम्स संवाद)

 

अयोध्या, 23 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस के चलते अयोध्या के धर्माचार्य महंतों ने मंदिर का पट बंद करने की शुरुआत कर दिया है। रामनगरी का प्रमुख मंदिर दशरथ महल मंदिर के महंत बिंदु गद्याचार्य देवेंद्र प्रसाद आचार्य ने बतया कि आम श्रद्धालुओं के लिए 02 अप्रैल तक मंदिर में दर्शन के लिए बंद कर दिया है। अयोध्या का पहला मंदिर बंद करने वाला दशरथ महल बड़ा स्थान है। यह मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए 02 अप्रैल तक बंद रहेंगा।

 

 महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने सोमवार को घोषणा किया। उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर पूजा अर्चन नित्य की भांति होता रहेगा। महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने अन्य मठ मंदिरों से भी बन्द का आह्वान किया है।