अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर के निर्माण में आई तेजी, पत्रकारों में हर्ष



 

(पावन भारत टाइम्स संवाद)

 

अयोध्या। रामनगरी का बहु प्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर के निर्माण में  तेजी आने पर पत्रकारों में हर्ष व्याप्त हैं। 

योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र त्रिपाठी पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का निर्माण रामजन्म भूमि परिसर के निकट ही करवा रही है।

सूचना जनसंपर्क विभाग के देखरेख में पी डब्लयू डी को निर्माण कार्य करने का ठेका दिया गया है। जिसमें

लिंटर पड़ना  शुरू हो गया है ।प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी के मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महराज के जन्मोत्सव में घोषणा की थी।  1करोड़ की लागत से बन रहा है रामकोट के कटरा मौहल्ले में वातानुकूलित अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर बन रहा है ।लोकनिर्माण विभाग के जेई अजय शुक्ला के द्वारा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

 

-अयोध्या के पत्रकारों में खुशी की लहर 

प्रेस कल अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव ,महा सचिव पुनीत मिश्र, सचिव केबी शुक्ल, संयुक्त सचिव अनूप कुमार, उपमंत्री प्रमोद श्रीवास्तव ,अतुल चौरसिया ने सीएम योगी आदित्यनाथ ,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ,जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व उपसूचना निदेशक मुरलीधर सिंह को निर्माण के प्रगति के लिए  बधाई दिया है।

 

- अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने महांत नृत्यगोपाल दास से लिया आशीर्वाद

अयोध्या प्रेस क्लब  के संरक्षक व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष  महन्थ नृत्य गोपाल दास महराज ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर के निर्माण की प्रगति सुनकर प्रशन्नता ब्यक्त करते हुवे प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी आशीर्वाद देकर बधाई दी है