वशिष्ठ मंदिर के साथ गुरुकुल के मुख्य भवन का हुआ शिलान्यास

 



(पावन भारत टाइम्स संवाद)


 अयोध्या।संचालित श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के माझा स्थित नवीन परिसर में रविवार को

 श्री गुरु वशिष्ट  के भव्य मंदिर एवं गुरुकुल के मुख्य भवन का शिलान्यास श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास  एवं डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य मनोज दीक्षित, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य के. टी. पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉक्टर एच बी सिंह की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ। 

 

कुलपति मनोज दीक्षित ने बताया की ढाई एकड़ में पहले गुरुकुल के विशाल भूखंड पर गुरु वशिष्ठ जी का भव्य मंदिर जिसमें वशिष्ठ जी द्वारा राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न को विद्याधन कराते हुए विग्रह की स्थापना।  उसी के बगल हनुमान जी महाराज एवं माता सरस्वती की विग्रह की स्थापना की जाएगी। मंदिर का निर्माण श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी श्री गुरु वशिष्ठ सेवा न्यास के संरक्षक  राजकुमार दास  महाराज के देखरेख में संपन्न होगा। इसी के साथ गुरुकुल के मुख्य भवन का निर्माण दानदाताओं द्वारा बनाए जा रहे कमरों के साथ होगा

। जिसमें ग्रामोदय महाविद्यालय के संस्थापक भारतीय शिक्षण मंडल के बहुत पुराने स्थाई सदस्य स्वर्गीय नर्वदेश्वर सिंह के स्मृति में उनके सुपुत्र डॉक्टर संदीप सिंह द्वारा कक्ष का निर्माण, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं भारतीय शिक्षण मंडल के स्थाई संरक्षक सदस्य डॉक्टर एच पी सिंह द्वारा अपने स्वर्गीय पुत्र कराना राजीव सिंह की स्मृति में एक कक्ष का निर्माण श्री गुरु वशिष्ठ सेवा न्यास के सह मंत्री  अवधेश तिवारी द्वारा एक कक्ष का निर्माण ,सुल्तानपुर के कामायनी महाविद्यालय की प्रबंधक एवं भारतीय शिक्षण मंडल के स्थाई सदस्य श्रीमती सुरभि शुक्ला द्वारा कक्ष का निर्माण सहित पांच कमरों के निर्माण  कार्य के साथ भूमि तल का निर्माण, भारतीय शिक्षण मंडल के 51 स्थापना दिवस चैत्र शुक्ल रामनवमी 2 अप्रैल के पूर्व संपन्न कराया जाएगा । 

ज्ञातव्य है कि गुरु वशिष्ठ गुरुकुल 29 मार्च 2018 में संत राजकुमार दास द्वारा उपलब्ध कराए गए स्थान हनुमत वाटिका में प्रारंभ हुआ था ।जिसमें आज 51 छात्र  पांच आचार्य के साथ रहकर निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें विभिन्न प्रांतों के छात्र वेद के अध्ययन के साथ भारतीय शिक्षण मंडल की योजना के अनुसार आधुनिक विषय कंप्यूटर, गणित ,विज्ञान कृषि सहित सभी विषयों का अध्ययन करते हैं। भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक पत्रकार एवं भारतीय शिक्षण मंडल गुरु वशिष्ठ सेवा न्यास के पदाधिकारी उपस्थित थे ।जिनमें प्रमुख रूप से डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आर एन राय ,पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ,भारतीय शिक्षण मंडल के शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ दिलीप सिंह, गुरुकुल के सह प्रबंधक आदर्श सिंह ऋषभ, गुरुकुल सभा समिति के पदाधिकारी आचार्य दुखहरण नाथ मिश्र ,आचार्य कृपा शंकर ,आचार्य सदाशिव तिवारी ,वासु गुप्ता, अमित वर्मा, अनूप कुमार ,कार्यालय प्रमुख राजीव सिंह, दिनेश सिंह ,भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत सह मंत्री राजेश सिंह उपस्थित थे।