ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं महंत नृत्यगोपाल दास, गृह मंत्री अमित शाह से हुई बात
 

 

 

-महंत नृत्यगोपाल दास का नाम ना होने पर संत थे नाराज

 - महापौर, विधायक अयोध्या, भाजपा महानगर अध्यक्ष, संत राजकुमार दास के साथ हुई बैठक

(पावन भारत टाइम्स संवाद)

अयोध्या, 06 फरवरी (हि.स.)। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में श्री राम जन्म भूमि न्यास अध्यक्ष मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास का नाम ना होने पर गुरुवार को राम नगरी के संतों ने केंद्र सरकार का विरोध शुरू कर दिया था। दोपहर बाद महापौर, विधायक अयोध्या, भाजपा महानगर अध्यक्ष, संत राजकुमार दास के साथ राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत गोपालदास के उत्तराधिकारी शिष्य कमल नयन दास की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कराई गई । जिसके बाद अयोध्या में आयोजित संतों की बैठक को स्थगित कर दिया गया। अपराह्न 3:00 बजे मणिराम दास छावनी में संतों की बड़ी बैठक आहूत की थी।

 

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बुधवार को गठन के बाद  संतो ने  विरोध करना शुरू  कर दिया था। दोपहर बाद राम वल्लभा कुंज के अधिकारी संत राजकुमार दास के नेतृत्व में मणिराम दास छावनी में उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास के साथ महापौर ऋषिकेश उपाध्याय अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की बैठक मणिराम छावनी में हुई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बैठक में गृह मंत्री अमित शाह की बात बांध कमल नयन दास से कराई गई।जिसमें महान संत गोपालदास को टेस्ट में शामिल करने की सहमति बनी है। उसी के बाद छावनी में आए सभी संत वापस चले गए। अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का कहना है कि महाराज जी को टेस्ट में शामिल किया जाएगा ।जिसकी सहमति बन रही है जल्द ही निर्णय आ जाएगा।

 


ट्रस्ट के गठन के बाद राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास ने कहां की अयोध्यावासी संत महंतों का ट्रस्ट के माध्यम से अपमान

 मान रहे थे । और सुबह मीडिया में अपना बयान भी जारी किया था। मीडिया में बयान जारी होते ही मणिराम छावनी के बाहर अयोध्या सीओ ने मोर्चा संभाल लिया था। छावनी के बाहर पुलिस तैनात कर दिया गया है। गृह मंत्री से बातचीत के बाद संतों की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/पवन