राष्ट्रीय लोक अदालत की हुई प्री-ट्रायल बैठक
(पावन भारत टाइम्स संवाद)

अयोया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद की बैठक नीरज निगम की अध्यक्षता में 08 फरवरी को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम क्लेम पेटीशन एवं पारिवारिक विवादों के अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल आयोजित की गयी। बैठक में सुलह समझौते हेतु चिन्हित वादों मे पक्षकारों के मध्य वार्ता करायी गयी तथा वादों के निस्तारण हेतु तैयार किया गया। अपर जिला न्यायाधीश द्वादश श्री वरूण मोहित निगम द्वारा एक प्रतिकर वाद में सुलह वार्ता करके समझौते के लिए तैयार किया गया, जिनका सुलहनामा 8 फरवरी को दाखिल किया जायेगा।

 बैठक में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश नीरज निगम, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम  हरिनाथ पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती रीता कौशिक, अपर जनपद न्यायाधीश द्वितीय  भूदेव गौतम, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सत्य प्रकाश, अपर जनपद न्यायाधीश तृतीय सुरेश चन्द्र आर्य, अपर जनपद न्यायाधीश चतुर्थ श्रीमती पूजा सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश सप्तम्  सुरेश कुमार शर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश नवम्  असद अहमद हाशमी, अपर जनपद न्यायाधीश एकादश्  शैलेन्द्र वर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश पंचम सतीश कुमार त्रिपाठी, अपर जनपद न्यायाधीश दशम् श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अपर जिला न्यायाधीश द्वादश वरूण मोहित निगम ए.डी.जे./एफ0टी0सी0 प्रथम अजय विक्रम सिंह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  सर्वेश कुमार मिश्र एंव अधिवक्ता- पीयूष रंजन, अशोक कुमार दूबे, बब्बन प्रसाद चौबे, कुमुदेश शास्त्री, विचित्र नारायण तिवारी, मुकेश पाण्डेय, राजनारायण यादव, सुवीर कुमार द्विवेदी व  ऋषि कुमार मिश्र आदि लोग उपस्थित  रहे।