प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान की पश्चिमी क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष बनी रमा

 



(पावन भारत टाइम्स संवाद)

लखनऊ।प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान में पश्चिमी  क्षेत्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश  (महिला प्रभाग ) का श्री मती रमा श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष विधायक शैलेन्द्र कुमार सिंह शैलू ने शुक्रवार को मनोनीत किया। रमा श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री की योजनाओं को प्रचार प्रसार के लिए बनाई गई संस्था दिन प्रतिदिन तेजी से विकास कर रही हैं।

प्रदेश प्रवक्ता केके सिंह कृष्ण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में सैकड़ों योजनाएं चलाई जा रही । जो जन जन तक पहुंचने चाहिए। जिस के प्रचार प्रसार के लिए संस्थान के कार्यकर्ता समाज में सामने खड़े हुए हैं और जनता को लाभ दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। आज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विधायक शैलेंद्र कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है।