भाजपा में विद्याकांत समेत आठ उपाध्यक्ष व शैलेन्द्र कोरी समेत चार महामंत्री बने
 


 

अयोध्या (हि.स.)। भाजपा प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने पदाधिकारियों की घोषणा की। शनिवार को मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि महानगर उपाध्यक्ष पद पर राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, विद्याकांत द्विवेदी, स्मृता तिवारी, देवता पटेल, यमुनोत्री केसरवानी व तिलकराम मौर्या के नाम शामिल हैं। 

 

वहीं महामंत्री पद पर शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, रामकुमार सिंह राजू के नाम की घोषणा की गयी है। मंत्री पर संजय निषाद, प्रमोद साहू, सुनील यादव, विनोद गुप्ता, काशीराम रावत, मंजू गुप्ता, आकाशमणि त्रिपाठी, विपिन सिंह कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, सह मीडिया प्रभारी डा अंशुमान मित्रा, कार्यालय मंत्री राजेश सिंह व आशीष मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अभी निर्वाचन प्रमुख व मीडिया सम्पर्क प्रमुख का पद सौंपा जाना है।