उत्तर प्रदेश दिवस पर विशेष (मुक्तक)


 


आचार्य सन्तोष अवस्थी, गोकुल भवन अयोध्या



यहाँ की है पावन विशेष धरा धाम धन्य,
मृत्तिका का स्वाद मानो सोंधी सी मलाई है!
ग्रीष्म और वर्षा का अपना है साम्राज्य,
शीतऋतु राज्य यही अपनी रजाई है!!
परब्रह्म राम कृष्ण बुद्ध ऋषभदेव आदि
पुण्यजनों ने अशेष कीर्ति भी दिलाई है!
"सन्तोष" देश व प्रदेशवासियों को मेरे,
उत्तर प्रदेश के दिवस की बधाई है।।