शरद शुक्ला का कद बढ़ा अमेठी और सुल्तानपुर के बनाए गए प्रभारी
 

 

 

(पावन भारत टाइम्स संवाद)

अयोध्या। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला को अहम ज़िम्मेदारी पार्टी आलाकमान से

 मिली है। शुक्ला को जनपद अमेठी और सुल्तानपुर अहम ज़िम्मेदारी देते हुए प्रभारी बनाया गया है ।

 

दोनों जनपदों में युवा कांग्रेस को मजबूत करने की ज़िम्मेदारी मिली है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी मनीष चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह 'दीपांकर' ने रविवार को घोषणा किया है।