(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्या। भारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत के प्रदेश मंत्री डॉक्टर दिलीप सिंह को संगठन के राष्ट्रीय सह प्रभारी के पद पर मनोनयन पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। कबीर मठ जीयनपुर के मंत्री उमा शंकर दास और विष्णु यादव ने हनुमत वाटिका स्थित संगठन कार्यालय पहुंचकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर दास ने कहा कि प्रथम बार उत्तर प्रदेश से भारतीय शिक्षण मंडल में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है । जिसमे अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोज दीक्षित को संगठन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का महत्व पूर्ण पद दिया गया है।
उन्होंने कहा कि डाक्टर दिलीप सिंह ने भारतीय शिक्षण मंडल की अवधारणा पर राम नगरी में बृहद गुरुकुल का संचालन कर कीर्तिमान स्थापित किया है।गुरुकुल की शिक्षा परंपरा ही हमारी पुरातन और सजीव परंपरा है।