(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्या। मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी साहित्यकार अशोक शिवहरे और मशहूर कवियत्री शैलेश नन्दिनी श्रीवास्तव के साहित्यिक अवदान पर विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर तुलसी स्मारक अयोध्या में सम्मानित किया गया।
हिन्दी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने तथा भारत में प्रतिष्ठापित कर राष्ट्रभाषा घोषित कराने को लेकर संकल्पित संस्था "हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को संगोष्ठी व काव्य चर्चा का सफल आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अतिथि उदासियां ऋषि आश्रम रनों पारी के महंत डॉ भरत दास , राम जन्मभूमि परिसर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास ,प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सम्राट अशोक मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री पवन पाण्डेय ने साल भेंट कर किस्मत चिन्ह प्रदान किया।