राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी की बैठक में पहुंचे पूर्व उप परिवहन आयुक्त चुन्नी लाल प्रजापति

 


 


(पावन भारत टाइम्स संवाद)


अयोध्या । गोशाईगंज स्थानीय नगर ओम मैरिज हाल में  को राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में पूर्व उप परिवहन आयुक्त चुन्नी लाल प्रजापति  और मुख्य वक्ता डॉ हजारी लाल चौरसिया एवं कसौधन समाज के  रामबाबू कसौधन भी मौजूद रहे ।जिसकी अध्यक्षता कर रहे पवन कसौधन एवं संचालन तुलसीराम चौरसिया दरोगा के द्वारा किया गया ।जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद होकर पार्टी की विशेषताओं के बारे में जाना। मुख्य वक्ता डॉ हजारी लाल चौरसिया ने बताया राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी में हमारे सभी अति पिछड़ों भाइयों के सहयोग से पार्टी बनाई गई ।इसमें आप सभी लोग इस बैठक में आए इसके लिए भूर भूर प्रशंसा की।


बैठक में उपस्थित अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष संतोषी प्रसाद प्रजापति, दुर्गेश कुमार गौड़ त्रिलोकी विश्वकर्मा ,राजकुमार पटेल ,अशोक चौरसिया, कसौधन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कसौधन ,नगर अध्यक्ष विजय कसौधन, युवा नगर अध्यक्ष रामेश्वर कसौधन ,  राम प्रसाद कसौधन ,अशोक कसौधन ,वैश्य सेना के उपाध्यक्ष अवधेश स्वर्णकार‌ ,अनिल कुमार चौरसिया, बबलू सोनी ,अरविंद वर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, राजन सोनी ,हंसराज, महेंद्र कुमा,र सतगुरु प्रजापति ,अयोध्या प्रजापति, रविंद्र प्रताप शर्मा, कुलभूषण साहू समेत भारी सख्या में लोग मौजूद रहे।