(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्या । वशिष्ठ फाउंडेशन के तत्वाधान में तिवारी मंदिर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के संयोजक में सीताराम अाध्यात्म जागरण समारोह राम की पैड़ी में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। राम की पैड़ी पर भारी संख्या में लोगों को एकत्र कर दीपोत्सव के बाद या दूसरा कार्यक्रम देखा गया ।जिसमें लोग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर उनके आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए एक साथ दिखाई दिए। समारोह को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को समारोह स्थल का भूमि पूजन भी किया गया था।
श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पहले राममय वातावरण बनाने के लिए अयोध्या से अभियान की शुरूवात हुई। श्री सीताराम आध्यात्मिक जागरण मंच द्वारा राम की पैड़ी पर सैकड़ों की संख्या पहुंचे रामभक्तों ने 7 लाख से अधिक श्री राम नाम जप का पाठ किया। इस दौरान नगर में लगे धारा 144 के बावजूद बिना परमिशन के ड्रोन कैमरा भी उड़ाया गया। पूरे समारोह का संचालन राम दर्शन यात्रा के समन्वयक इंजीनियर रवि तिवारी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम तिवारी ने भी शिरकत किया। समारोह में इंजीनियर रवि तिवारी की भी खास भूमिका देखी गई। वह पिछले 2 महीनों से लोकसभा फैजाबाद के लगभग सभी प्रमुख ग्राम पंचायतों समारोह को सफल बनाने के लिए बैठकों का आयोजन किए थे।
देेश भर में धार्मिक वातावरण बनाये जाने के साथ अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। जिसकी शुरुवात अयोध्या से की गई है राम की पैड़ी पर श्री सीताराम आध्यात्मिक जागरण मंच के द्वारा शहर, नगर, ब्लाक व गांव गांव तक भगवान श्री सीताराम नाम जप व उनके आदर्शों का व्याख्यान किया जाएगा। इस दौरान अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, बीकापुर के विधायिका शोभा सिंह चौहान, कल्पत्री जी महाराज, सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
बृहद समारोह के आयोजक भाजपा नेता तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में अब कोई संशय नही है। इस लिए राम मंदिर के साथ राममय वातावरण बनाए जाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक राम के अस्तित्व को पूरी तरह समझ सकें। इसके लिए अयोध्या सहित ब्लाक व गांव गांव श्री सीताराम नाम जप कराया जाएगा।
समारोह के बाद सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अयोध्या सहित पूरे देश में धार्मिक वातावरण बने इसके लिए गांव गांव जा कर भगवान श्री राम के आदर्शों को लोगो के अंदर समाहित कर सके इसके लिए यह अभियान चलाया गया है।
समारोह में भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, व्हाई वी आर पी पांडे, समाजसेवी रमेश त्रिपाठी, पत्रकार दिनेश तिवारी, कप्तानगंज के महेंद्र चौहान, राघवेंद्र तिवारी, मोहित मिश्रा , ओआरयस ग्रुप के निदेशक राजीव मणि पाठक , बृजेश कुमार पासवान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
समारोह के समापन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आरती किया गया। समारोह में शिरकत करने आए लोगों के लिए समाजसेवी विपनेश पांडेय के द्वारा खिचड़ी बांटा गया।