राज्यमंत्री हीरा ठाकुर ने श्याम बिहारी को जिलाध्यक्ष

 


 


(पावन भारत टाइम्स संवाद)


अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम   की जन्मस्थली अयोध्या  के युवा नेता श्याम  बिहारी ठाकुर को राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने अयोध्या जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया! युवा नेता श्याम  बिहारी ठाकुर के जिला अध्यक्ष बनने पर  समाज के तमाम बुद्धिजीवी  गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त किया ।  उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य  एवं राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच  युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक  हीरा ठाकुर ने  श्याम बिहारी ठाकुर के अयोध्या जिला अध्यक्ष बनने पर  सहमत प्रदान की । जिला अध्यक्षों की नियुक्ति  लखनऊ स्थित दारुशिफा  पार्टी कार्यालय पर किया गया।  उक्त कार्यक्रम में अयोध्या के समाजसेवी राम कुमार सेन वरिष्ठ पत्रकार बासुदेव यादव', संपादक  पवन पांडे, सोशल मीडिया के चेयरमैन आचार्य स्कंद दास, जमुना प्रसाद शर्मा, जगदंबा प्रसाद उर्फ बबलू शर्मा आज दर्जनों लोग मौजूद रहे।