पावन भारत टाइम्स ने पूरे किए 6 वर्ष

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म भूमि से प्रकाशित पावन भारत टाइम्स के साप्ताहिक प्रकाशन मंगलवासरीय पावन भारत टाइम्स के अयोध्या संस्करण ने 5 साल पूरे कर छठवीं वर्ष में प्रवेश कर लिया है।
तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी पावन भारत टाइम्स प्रकाशन ने स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के दूसरे दिन 13 जनवरी 2015 को मंगलवारीय हिंदी साप्ताहिक   समाचार पत्र  प्रकाशित करना शुरू किया था। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य डॉक्टर चैतन्य, संघ के पूर्व प्रचारक भाजपा नेता इंजीनियर रवि तिवारी के साथ विवेक सृष्टि परिवार के साधकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही‌ और वहीं से इतना उत्साह वर्धन होता रहा कि 5 जून 2016 को पावन भारत टाइम्स प्रकाशन ने हिंदी दैनिक समाचार पत्र पावन भारत टाइम्स के अयोध्या संस्करण का प्रकाशन शुरू किया। प्रकाशन का काम यहीं नहीं रुका पावन भारत टाइम्स समूह ने अयोध्या जनपद से 22 फरवरी 2017 को अलग भाषा उर्दू में भी दैनिक समाचार पत्र पावन भारत टाइम्स का प्रकाशन शुरू किया। दिन बीतते देर नहीं लगती और पावन भारत टाइम्स ने 22 फरवरी 2018 को श्याम साधनालय एवं विवेक सृष्टि के निदेशक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य डॉक्टर चेतन की अध्यक्षता में तुलसी की स्मारक भवन में विशाल भव्य चतुर्थी स्थापना दिवस समारोह मनाया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पावन भारत टाइम्स समाचार पत्र के संरक्षक आदरणीय इंद्रेश कुमार जी ने मुख्य अतिथि के रूप में पावन भारत टाइम्स के समारोह को संबोधित किया और इसके निरंतर प्रगति के लिए भगवान राम से प्रार्थना भी किया। समारोह में संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक महिला ध्वज पार्क संत मुरारी दास की भी अतुलनीय योगदान है।



इस समारोह में 16 विधाओं से अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले विद्युत जनों को पावन भारत  सम्मान डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित एवं प्रतिष्ठित पीठ रंगमहल के महंत रामशरण दास प्रतिष्ठित पीठ श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास के कर कमलों के द्वारा पुरातन चिकित्सा  विधा में वैद्य आर पी पांडेय, साहित्य क्षेत्र में डॉक्टर सम्राट अशोक मौर्य, रंगमंच के क्षेत्र में सौमित्र मिश्र, पर्यावरण के क्षेत्र में संतोष बाजपेई , राष्ट्रवादी मुस्लिमों में काम करने के लिए रईस खान का नाम आज भी लोगों के मन मस्तिष्क में बना हुआ है।
उक्त समारोह का दी प्रदेश अयोध्या के श्री मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया था। 5 घंटों तक चले कार्यक्रम में हिंदी साहित्य के कीर्तिमान दीप जी ने काव्य गोष्ठी का अध्यक्षता किया और समारोह का संचालन आशु कवि अशोक टाटाम्बरी ने किया था‌ और कभी गोष्ठी में गीतकार मासूम शैलेंद्र पांडे की भी भूमिका महत्वपूर्ण थी। समारोह में साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री विशाल मिश्रा कबीर मठ जीयनपुर के अध्यक्ष महंत उदार दास सहित सैकड़ों की संख्या में लोग समारोह में सम्मिलित हुए थे। समारोह का संयोजन पावन भारत टाइम्स के प्रबंध संपादक अखिलेश पांडेय ने किया था।
पावन भारत टाइम्स ने वर्ष 2020 में अपने लखनऊ संस्करण का भी प्रकाशन शुरू कर दिया है ।जो  हिंदी दैनिक पावन भारत टाइम्स के प्रातः कालीन संस्करण लोगों के बीच में आ चुका है।‌ इस संस्करण को प्रकाशित करने में लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार बलराम मिश्रा का भी विशेष योगदान है।


प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ही पावन भारत टाइम्स ने अपना वेब पेज www.pawanbhattimes.page भी पाठकों के बीच में सुलभ हो चुका है। वेब की दुनिया में इस पोर्टल के 10,000 से अधिक फालोवर और रीडर है।
जल्द ही पावन भारत टाइम्स प्रकाशन अपना छठवां वर्ष समारोह मनाएगा। पावन भारत टाइम्स से प्रकाशन के छठवें वर्ष में प्रवेश करने पर सभी पाठक बंधुओं विज्ञापन दाताओं और इष्ट मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं।
पवन पाण्डेय 
समूह संपादक 
पावन भारत टाइम्स