(पावन भारत टाइम्स संवाद)
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के साथ शुक्रवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं, व्यापारियों, छात्रों, बैंक, सरकारी कार्यालयों में जाकर पार्टी की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का पत्रक वितरित करते हुये एक्ट के सम्बन्ध में जानकारी दिया। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने सम्पर्क के दौरान बताया कि विचार परिवार नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में 11 जनवरी शनिवार को आयोजित तिरंगा यात्रा शांति मार्च में प्रबुद्ध जन, आम नागरिकों के साथ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यात्रा दिन में 11 बजे शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के निकट से चलकर गांधीनगर होते हुये रोडवेज स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा तक जायेगी। यह शांति पूर्ण आयोजन नागरिकता को लेकर विपक्ष एवं अराजक तत्वों द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार निवारण के लिये आयोजित हैं।
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पत्रक का वितरण करते हुये कहा कि यह अधिनियम किसी भारतीय के नागरिकता को प्रभावित नहीं करता। फौव्वारा तिराहा, गांधीनगर, कचहरी, न्याय मार्ग, बैंकों, सरकारी कार्यालयों, फुटपाथ आदि स्थानों पर सम्पर्क के दौरान मुख्य रूप से राजेन्द्रनाथ तिवारी, यशकान्त सिंह, रामचरन चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, सत्येन्द्र सिंह भोलू, रमेन्द्र तिवारी, गजेन्द्र सिंह, जान पाण्डेय, जितेन्द्र यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।