(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्या। सीएए के समर्थन में लोक कल्याण मंच के तत्वाधान में जीआईसी के मैदान से 11 जनवरी (शनिवार) को 11 बजे मार्च निकलेगा। इसमें राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ, भाजपा सहित करीब 20 समाजिक संगठन सहभागिता करेंगे। मार्च मे हजारों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे। आरएसएस के महानगर प्रचारक अनिल, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, परमानंद मिश्रा ने जीआईसी के मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं पार्टी कार्यालय पर सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा के पदाधिकारियों व समाजिक संगठनों के सदस्यों से मार्च के विषय में जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि समाज के सभी वर्गो की सहभागिता के साथ यह मार्च निकाला जा रहा है। कांग्रेस, सपा समेंत विपक्ष ने सीएए को लेकर एक भ्रम का माहौल बनाया था। अफवाह व झूठ की बुनियाद पर बनाया गया यह साजिश जनता के समक्ष बेनकाब हो गयी। सीएए पूरी तरह से संविधान व भारतीय परम्परा के अनुरुप है। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि जीआईसी से शनिवार को 11 बजे यह मार्च निकलेगा। यहां बने मंच व बैठने के स्थान की समीक्षा की गयी। मार्च के जीआईसी के मैदान से निकलने के बाद पुष्पराज, तहसील, गांधीपार्क, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी होते नरेन्द्रालय में समापन होगा। सभी के हाथ में तिरंगा व सीएए के समर्थन में तख्तियां होगी।