(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्या।डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित को भारतीय शिक्षण मंडल का राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी मैं उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उक्त आशय की जानकारी मंडल के प्रांतीय मंत्री डॉ दिलीप सिंह ने दिया।
उन्होंने बताया कि महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बडौदा मैं आज दिनांक 11 जनवरी को शुरू हुए भारतीय शिक्षण मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं सर्वसाधारण सभा की बैठक में माननीय अनिरुद्ध देशपांडे अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देखरेख में शिक्षण मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसके चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय बनवारी लाल जी नाटिया रहे , चुनाव में सर्वसम्मति से माननीय सच्चिदानंद जी जोशी को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के कुल गुरु आचार्य मनोज दीक्षित जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उमाशंकर जी पचौरी को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया।