(पावन भारत टाइम्स्स संवाद)
अयोध्या।जनपद टीईटी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।जिलाधिकारी अनुज झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा जनपद में हो रही टीईटी परिक्षा का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
बुधवार को जनपद अयोध्या के विभिन्न केन्द्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन किया गया है।
शहर के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
ज्ञात हो कि परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर उचित पुलिस सुरक्षा बल की व्यवस्था की गयी है। जिसमें 60 उ0नि0/ म0उ0नि0, 159 आरक्षी, 46 महिला आरक्षी व इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी मय पुलिस बल के परिक्षा केन्द्रों पर मौजूद हैं तथा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर सतर्क दृष्टि रख रहें हैं।
इसके अतिरिक्त सभी प्रमुख तिराहों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाली जगहो, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर *यातायात पुलिस द्वारा* उचित व्यवस्था किया गया है जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।