(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्या।भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम अयोध्या, एवं गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षण मंडल कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई । हनुमत वाटिका के संत रमेश दास ने गुरुकुल के विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के बताए पथ पर चलने का आव्हान किया।
युवा आयाम के जिलाध्यक्ष आदर्श सिंह ऋषभ, कार्यालय प्रमुख राजीव प्रताप , मीडिया प्रभारी अमित वर्मा, गुरुकुल के प्राचार्य दुखहरण नाथ मिश्र ,आचार्य वैदिक सदाशिव तिवारी ,गुरुकुल सभा समिति के अध्यक्ष अमन ब्रह्मचारी, मंत्री राहुल ब्रह्मचारी ,संयुक्त मंत्री अंकित ब्रह्मचारी की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।