चक्रवर्ती मौर्य को मिली सीए की उपाधि, लखनऊ में खोला ऑफिस



(पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्या। राम नगरी के प्रतिष्ठित डॉक्टर,  साहित्य सम्राट पत्रिका के संपादक,हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री ,
मौर्य होम्यो हॉस्पिटल के संचालक    डॉ सम्राट अशोक मौर्य के ज्येष्ठ
पुत्र चक्रवर्ती मौर्य विगत दिनों कानपुर में सी. ए.की उपाधि से सम्मानित किया गया।
 विदित हो चक्रवर्ती मौर्य  श्रृंगारहाट अयोध्या के निवासी हैं और उन्होंने अपना कार्यालय लखनऊ गोमती नगर में बनाया है। वह हिंदी प्रचार से जुड़ी संस्था के सदस्यों का निशुल्क में परामर्श भी करेंगे।
आप हिन्दी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान  ने उनके इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि आप के सी.ए.बनने से संस्थान के उद्देश्यों की पूर्ति को बल मिलेगा।
चक्रवर्ती मौर्य का परिवार  बहुमुखी प्रतिभा के धनी लोगों ने माना जाता हैं।