बिना परमिट के चलने वाले टैक्सियों पर होगी सख्ती

 


 


         (पावन भारत टाइम्स संवाद)
अयोध्या। मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्भागीय परिवाहन प्रधिकरण की बैठक हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
       मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद मुख्यालय से 16 किमी से परिधि तक चलने वाले टेम्पो व टैक्सी की संख्या बढ़ाई जाए तथा स्थाई परमिट को स्वीकृत करने की अवश्यक कार्यवाही किया जाये जो स्वीकृत परमिट संबंधी वाहन आवश्यक शर्तो पालन नहीं करते उनको चेतावनी देते हुए अगाह किया जाय तथा नियामानुसार कार्यवाही किया जाये और जिन वाहनो का दो बार चालान हुआ है तथा चालान जमा नहीं किये है उनका परमिट निरस्त करने की भी कार्यवाही किया जाये।
      जिलाधिकारी ने परिवाहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश किया कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि बिना परमिट का वाहन जनपद/मण्डल मुख्यालय के परिधि में न चलने पाये इससे राजस्व की जहां हानि होती होती है वही आम जनमानस को समस्या होती है इस बैठक में आरटीओ सुभाष सिंह कुशवाहा, उप परिवहन आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी थे।