(पावन भारत टाइम्स संवाद)
लखनऊ। श्री राम जन्म भूमि न्यास अध्यक्ष मणिराम दास छावनी अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास के शिष्य आचार्य राधेश्याम शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा मालवीय पल्ली पार्क निकट मोती झील कॉलोनी ऐशबाग में 3 फरवरी से प्रारंभ होगी।
आचार्य राधेश्याम जी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतमय राम कथा और भागवत कथा के प्रमुख वक्ता हैं। जिनके द्वारा अब तक सैकड़ों कथाएं आयोजित हो चुकी हैं।अयोध्या के प्रमुख कथा वाचको में आपका शीर्षस्थ स्थान है।
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं विशाल भंडारा के विषय में बताते हुए कथावाचक आचार्य राधेश्याम शास्त्री जी महाराज ने कहा कि कथा का समय 3 फरवरी से 9 फरवरी को सायं 3:00 बजे से 6:00 बजे तक रखा गया है। विशाल भंडारा 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
कथा को सफल बनाने के लिए लखनऊ में प्रचार-प्रसार तेजी से किया जा रहा है।